फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नौहट्टा में पत्थरबाज की मौत, पुलिस ने सीआरपीएफ के खिलाफ दर्ज की 2 एफआईआर

Sat, 02 Jun 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के नौहट्टा में एक पत्थरबाज की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ के श्रीनगर यूनिट के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 148 (घातक हथियार से दंगा फैलाना) और 279 (भीड़ में ड्राइविंग) के साथ 149, 152, 336 और 427 धाराएं लगाई गई है।
विज्ञापन

 


बता दें कि, श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी। हिंसक प्रदर्शनों के दौरा युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के झंडे दिखाए। इस दौरान तीन युवक एक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे।

युवाओं ने गत शुक्रवार को जामिया मस्जिद परिसर के भीतर पुलिस की कार्रवाई और दक्षिणी कश्मीर में हो रही घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। काफी संख्या में युवा एकत्रित हुए और राष्ट्र विरोधी और आजादी के हक में नारेबाजी की। इतना ही नहीं इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तानी झंडों के अलावा आतंकी संगठन जैश, लश्कर आदि के झंडे भी दिखाए। इस दौरान कुछ युवाओं ने टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसके पीछे हिजबुल मुजाहिदीन कमांडो लिखा हुआ था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते युवाओं ने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनों के दौरान सीआरपीएफ की जिप्सी वहां से गुजरी कि अचानक से उस पर हुई पत्थरबाजी के चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और तीन युवा उसकी चपेट में आ गए।

अचानक से टक्कर लगने के बाद जिप्सी रुक जाने पर भीड़ ने उसे घेर लिया और जान का खतरा देख ड्राइवर ने जिप्सी भगाने का प्रयास किया जिसकी चपेट में आकर तीन युवा घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह प्रदर्शन काफी देर तक जारी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें