फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी एसपी वैद के साथ छिड़ा इस कांग्रेसी नेता का ट्विटर युद्ध, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 22 Dec 2017 08:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
इन दिनों ट्विटर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद और कांग्रेसी नेता सलमान सोज़ के बीच तीखी नोक-झोक देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक सलमान सोज़ ने जम्मू-कश्मीर की एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए डीजीपी से सवाल किया जिसके मुताबिक हाल ही में हुई पुलिस की भर्तियों में जम्मू के युवाओं की संख्या आधिक है। 
विज्ञापन

सलमान ने ट्वीट कर कहा कि 'इसका सवाल का जवाब शायद डीजीपी एसपी वैद के पास ही हो। उन्हें मालूम है कि हम जम्मू-कश्मीर का बाकी राज्यों की तरह ही विकास चाहते हैं।' इस पर वैद ने जवाब देते हुए कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से बेबुनियाद और शरारतपूर्ण है, क्योंकि पुलिस में भर्तिया जिलेवार होती हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के ही लोग इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। जो भर्ती हुए हैं वह भी इसी राज्य के नागरिक हैं। आशा है कि कि राज्य के किसी भी हिस्सें में वह अपनी सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि कृपया लोगों को गुमराह न किया जाए।
विज्ञापन


इस पर सलमान ने जवाब देते हुए लिखा कि मैंने आपसे उस रिपोर्ट के बारें में स्पष्टीकरण मांगा था मेरा इरादा लोगों को भ्रमित करना नहीं था। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर पहले ही पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेस रीलीज जारी कर स्पष्टीकरण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें