इन दिनों ट्विटर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद और कांग्रेसी नेता सलमान सोज़ के बीच तीखी नोक-झोक देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक सलमान सोज़ ने जम्मू-कश्मीर की एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए डीजीपी से सवाल किया जिसके मुताबिक हाल ही में हुई पुलिस की भर्तियों में जम्मू के युवाओं की संख्या आधिक है।
सलमान ने ट्वीट कर कहा कि 'इसका सवाल का जवाब शायद डीजीपी एसपी वैद के पास ही हो। उन्हें मालूम है कि हम जम्मू-कश्मीर का बाकी राज्यों की तरह ही विकास चाहते हैं।' इस पर वैद ने जवाब देते हुए कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से बेबुनियाद और शरारतपूर्ण है, क्योंकि पुलिस में भर्तिया जिलेवार होती हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के ही लोग इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। जो भर्ती हुए हैं वह भी इसी राज्य के नागरिक हैं। आशा है कि कि राज्य के किसी भी हिस्सें में वह अपनी सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि कृपया लोगों को गुमराह न किया जाए।
इस पर सलमान ने जवाब देते हुए लिखा कि मैंने आपसे उस रिपोर्ट के बारें में स्पष्टीकरण मांगा था मेरा इरादा लोगों को भ्रमित करना नहीं था। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर पहले ही पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेस रीलीज जारी कर स्पष्टीकरण दिया जा चुका है।