दालों के बाद अब देशी घी की कीमतों में भी गिरावट शुरू हो गई है। सहालगी मांग के बावजूद देशी घी की कीमतों में कमी रहने से उपभोक्ताओं को भारी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि गिरावट का दौर आगे भी जारी रह सकता है। कनक मंडी में देशी घी के थोक व्यापारी अतुल कुमार ने बताया कि एवरीडे देशी घी की कीमतों पिछले 10 दिनों में दस रुपये प्रति किलो की कमी आई है।
विज्ञापन
इसी तरह सिफ्ती देशी घी की कीमतों में 20 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। शादियों का सीजन होने के वाबजूद भी देशी घी की कीमतों में कमी उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने वाली है। अतुल कुमार ने आगे बताया कि जम्मू में हर माह 250 टन देशी घी का आयत होता है। जिसमें से 200 से 225 टन की ही खपत हो पाती है। बाकी घी स्टॉक में रहता है।