फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K News: जम्मू-कश्मीर को रियासत का दर्जा मिले, तभी हल होंगी समस्याएं, मन्हास ने उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना

Mon, 23 Dec 2024 11:00 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीडीपी के राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह मन्हास ने जम्मू-कश्मीर को रियासत का दर्जा वापस देने की मांग करते हुए कहा कि तभी प्रदेश की समस्याएं हल हो सकेंगी।

विज्ञापन
पीडीपी के राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह मन्हास - फोटो : @Samba News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश में रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान तब तक नहीं होगा, जब तक जम्मू-कश्मीर को रियासत का दर्जा वापस नहीं दिया जाता। यह बात रविवार को कठुआ में में पीडीपी के राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह मन्हास ने कही। उन्होंने नेकां सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बार-बार दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन, जम्मू-कश्मीर को इससे क्या मिल रहा है। बैठक के दौरान मन्हास ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि नए साल में पंचायत व निकायों के चुनाव होने वाले हैं। लिहाजा पिछले परिणामों को भूलकर नए सिरे से तैयारी तेज करें। उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान विशाल सरगोत्रा को सम्मानित किया। पार्टी नेता गुरु प्रसाद वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें