जिले में मुट्ठी में सबसे अधिक विस्फोट
जम्मू जिले में सबसे अधिक मामले मुट्ठी में मिले हैं। यहां अब तक 283 मामले मिल चुके हैं। इसी तरह हाटस्पाट की सूची में रूप नगर में 140, जानीपुर में 144, विनायक नगर और गांधीनगर में 110-110, भठिंडी में 111, दुर्गा नगर में 106, पलोड़ा में 98, सतवारी में 87, छन्नी हिम्मत में 82, जम्मू में 71, त्रिकुटा नगर में 66 सहित अन्य स्थानों पर दर्जनों मामले मिल चुके हैं। इन हाटस्पाट क्षेत्रों में रोजाना 3 से 9 तक नए मामले मिल रहे हैं।
यह माने जा रहे हैं कारणजिन इलाकों में डेंगू के अधिक मामले मिल रहे हैं, वहां सर्वे में कई कारण मिले हैं। खासतौर पर कोटभलवाल क्षेत्र में कई इलाकों में खाली प्लाटों में बनाई गई खुली टंकियां मच्छरों के पनपने के लिए फैक्ट्री का काम कर रही हैं। इसके साथ अनियोजित ढंग से हो रहे निर्माण भी मच्छरों के पनपने का कारण बन रहे हैं।
कई जगहों पर छतों पर पानी की टंकियां खुली मिल रही हैं, जिनमें निरंतर मच्छर पैदा हो रहा है और वह संबंधित क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। इन क्षेत्रों में कई जगहों पर रिंग रोड और अन्य सड़कों के निर्माण चल रहे हैं और वहां भी पानी जमा होने के लिए कई स्रोत बने हुए हैं, जो मच्छरों को पैदा होने के लिए मदद कर रहे हैं।