फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K News: Smart Meter को लेके हुआ विवाद, उप राज्यपाल का फूंका पुतला, 4 गिरफ्तार, 70 के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 05:56 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कठुआ में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने उप राज्यपाल का पुतला फूंका, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 4 गिरफ्तार, 70 के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में शहर में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने उप राज्यपाल का पुतला फूंका और एक घंटे तक जिला सचिवालय के बाहर सड़क जाम रखी। इस बीच प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।

विज्ञापन


चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 70 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नवरात्र में शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू हुई थी। मंगलवार को आंबेडकर सेना, जन जागृति मंच समेत शहर के लोगों ने सरकार की इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहीदी चौक में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की कर एलजी का पुतला फूंकने का प्रयास किया।

पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की हुई। यहीं से माहौल तनावपूर्ण बन गया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंककर जिला सचिवालय की ओर कूच कर दिया। जिला सचिवालय पहुंचते ही उन्होंने पहले एक लेन फिर दूसरी लेन को भी जाम करते हुए प्रदर्शन किया। मांग की कि डीसी उनसे आकर मिलें। आरोप लगाया कि इससे पहले भी वे डीसी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन


तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। लंबे मान-मनौव्वल के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने यातायात बहाल करने के लिए बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए जमकर लाठियां भांजी गईं। इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आंबेडकर सेना के प्रदीप आंबेडकरी, जन जागृति मंच के संजय कुमार, अमन शर्मा और सन्नी डोगरा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें