फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: नए बजट की योजना में जुटा नगर निगम, मार्च के अंत तक भेजे जाएंगे प्रस्ताव; समस्याओं का समाधान होगा जल्द

Sun, 16 Mar 2025 10:35 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नगर निगम मई के लिए बजट तैयार करने में जुटा है, जिसमें 75 वार्डों के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मार्च के अंतिम सप्ताह में सचिवालय भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
जम्मू नगर निगम आयुक्त डा. देवांश यादव - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम मई माह में मिलने वाले बजट के लिए प्लान बनाने में जुटा है। प्रस्ताव मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक बनाए जाएंगे, जिसके बाद सचिवालय भेजे जाएंगे।जन संवाद कार्यक्रम के तहत नगर निगम की ओर से 12 से ज्यादा वार्डों को कवर किया गया है। वार्डों में मुख्य समस्याओं के निदान के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। अधिकारी भी कार्यक्रम के बाद वार्डों का दौरा कर चुके हैं और प्रमुख कार्यों को चिन्हित कर चुके हैं। मौजूदा समय में शहर में नाले, नालियों, सड़कों, स्ट्रीट लाइटों, सफाई और पार्कों का रखरखाव मुख्य चुनौती है।
विज्ञापन


बजट कम मिलने के कारण काम आधे अधूरे रह जाते हैं।इस बार नगर निगम लोगों से सुझाव ले रहा है। इसके बाद बजट के लिए प्रस्ताव को सचिवालय भेजा जाएगा। शहर के सभी 75 वार्डों के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वार्डों में लोगों की रुचि के हिसाब से विकास करवाया जाएगा। इस बारे में नगर निगम के आयुक्त डा. देवांश यादव ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों का चयन किया जा रहा है। इसी हिसाब से प्रस्ताव बना रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक काम चलेगा। इसके बाद बजट के लिए भजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें