फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने राजनाथ सिंह से प्रतिष्ठानों के लिए मदद मांगी

Sun, 25 Jan 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में विनाशकारी बाढ़ में लघु व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पहुंचे भारी नुकसान से व्यापारिक समुदाय को राहत प्रदान करने के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मदद की अपील की है।
विज्ञापन


गृह मंत्री के साथ संवाद में राज्यपाल ने बताया कि लघु व्यापारिक इकाइयों के मालिकों के पास न तो बैंकिंग की सुविधा है और न ही बीमा कवर है। ऐसे में उन्हें भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। सरकार की आर्थिक मदद के बिना लघु व्यापारिक प्रतिष्ठानों की बहाली संभव नहीं है।

उन्होंने अक्तूबर 2014 में रियासती सरकार की ओर से केंद्र सरकार को बाढ़ राहत के लिए सौंपे गए 44 हजार करोड़ के पैकेज के प्रस्ताव पर भी जल्द फैसले की अपील की है।
विज्ञापन


राजभवन प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने गत सप्ताह श्रीनगर के दौरे के दौरान बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने राज्यपाल को समस्याओं की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए रियासती सरकार की ओर से अक्तूबर 2014 में केंद्र को वित्तीय सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें