फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K सरकार का इको टूरिज्म पर जोर : प्रिया सेठी

Wed, 08 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी - फोटो : Nikhil Mehta
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से पर्यटन मानचित्र पर 14 नए स्थानों को लाने की योजना है। चरणबद्ध तरीके से इनका विकास किया जाएगा। फेस्टिवल, टूरिस्ट ट्रेवल मार्ट, रोड शो तथा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से घाटी में घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षिक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने सदन में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाडवान-सिंथन, मजमूह-डोरू, एप्पल टाउन चिनीवुडर बिजबिहाड़ा, दुधल पहलगाम, सरुनज टंगमर्ग, मानतलाई, जम्मू, बनी बसोहली, रंजीत सागर डैम, नूरी छंब पुंछ, सेवल लेक्स राजोरी, बुर्जहामा हजरतबल श्रीनगर, फासिल्स पार्क कनमोह, पैराग्लाइडिंग हरवान, तोसा मैदान बडगाम आदि को नए पर्यटक  स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में 1167618 देशी-विदेशी पर्यटक यहां आए थे, जबकि 2015 में 927815 पर्यटक आए। पर्यटन के प्रमोशन के लिए वर्ष 2015 में 312.98 लाख रुपये प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रचार पर खर्च किए गए।
विज्ञापन


प्रिया सेठी ने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही कैंपिंग साइट्स को भी विकसित किया जा रहा है। स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के तहत भी नए सर्किट का विकास किया जा रहा है। पर्यटक स्थलों तक सड़क मार्ग का विकास किया जाएगा।

कोशिश होगी कि सभी स्थानों पर सुगम यातायात संभव हो सके। घाटी में छोटी सी घटना हो जाने के बाद भी पश्चिमी देशों से टूरिस्ट एडवाइजरी आ जाती है, लेकिन इस बार पर्यटकों की संख्या दोगुनी तक बढ़ी है।

सदस्यों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि करोड़ोें रुपये खर्च करने के बाद भी जब पर्यटकों की संख्या में कमी आ गई तो इसका फायदा क्या। इस पर सदन में मौजूद शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि 2014 में सैलाब के बाद यहां बहुत ज्यादा तबाही हुई थी। इस वजह से पर्यटक कम आए। अप्रैल और मई महीने की बुकिंग रद हो र्गई। प्रचार प्रसार पर जो पैसे खर्च होते हैं उसका परिणाम अगले साल देखने को मिलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें