फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में रियासत को मिला AIIMS और IIM

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में निराशा के बाद आम बजट में जम्मू-कश्मीर के लिए अच्छी खबर आई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में जम्मू कश्मीर के लिए पिटारा खोल दिया है। बजट के दौरान जेटली ने घोषणा की कि, जम्मू-कश्मीर में एम्स जैसे अस्पताल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि रियासत में छोटी मोटी बीमारियों के अलावा किसी गंभीर बीमारी के लिए मरीजों को चंडीगढ़ या दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। वहीं दूर दराज के इलाकों में तो प्रथमिक चिकित्सा केंद्रों की हालत और भी खराब है। ऐसे में एम्स जैसे सुविधा रियासत के लिए एक संजीवनी ही साबित होगी।

हालांकि अभी ये केवल एक घोषणा ही है लेकिन अगर रियासत में एम्स जैसे अस्पताल की स्थापना हो जाती है तो इससे रियासत में हादसे और बीमारियों के चलते होने वाली मौतों की संख्या को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम जैसे संस्‍थान भी

एम्स के बाद घोषणा करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रियासत के छात्रों को तोहफा दिया। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि, जम्मू कश्मीर के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन प्रशिक्षण देने के लिए जेटली ने जम्मू-कश्मीर में आईआईएम जैसे संस्‍थान भी शुरू करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि, आने वाले समय में नौकरी पाने के लिए युवाओं को स्किल्ड होना जरूरी है लेकिन हमारे देश में पांच प्रतिशत युवा ही बेहतरीन ‌शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं। ऐसे में युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने के लिए आईआईएम जैसे शिक्षा संस्‍थानों का खोला जाना जरूरी है।

बता दें‌ कि इंटर तक पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को देश के अन्य राज्यों में जाना होता है। रियासत में आईआईएम जैसे संस्‍थान शुरू होने से युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा।

बता दें कि आईआईएम से पहले रियासत को आईआईटी मिल चुका है। वर्तमान में आईआईटी खोलने के लिए उधमपुर के मानतलाई में जमीन तलाशी जा चुकी है, जल्‍द ही यहां पर आईआईटी शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें