रेल बजट में निराशा के बाद आम बजट में जम्मू-कश्मीर के लिए अच्छी खबर आई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में जम्मू कश्मीर के लिए पिटारा खोल दिया है। बजट के दौरान जेटली ने घोषणा की कि, जम्मू-कश्मीर में एम्स जैसे अस्पताल बनाए जाएंगे।
बता दें कि रियासत में छोटी मोटी बीमारियों के अलावा किसी गंभीर बीमारी के लिए मरीजों को चंडीगढ़ या दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। वहीं दूर दराज के इलाकों में तो प्रथमिक चिकित्सा केंद्रों की हालत और भी खराब है। ऐसे में एम्स जैसे सुविधा रियासत के लिए एक संजीवनी ही साबित होगी।
हालांकि अभी ये केवल एक घोषणा ही है लेकिन अगर रियासत में एम्स जैसे अस्पताल की स्थापना हो जाती है तो इससे रियासत में हादसे और बीमारियों के चलते होने वाली मौतों की संख्या को कम किया जा सकेगा।