फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा शिक्षा को राजनीति से दूर रखें

Tue, 04 Oct 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Education - फोटो : demo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उच्च शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि शिक्षा को राजनीति से दूर रखा जाए। समाज के सभी वर्ग के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा देने की दिशा में काम करना चाहिए। कश्मीर में खराब हालात से आर्थिक, सामाजिक स्तर के साथ शिक्षा भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर के एक कालेज में सोमवार को टीचर कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से आगामी सत्र में डबल और ट्रिपल शिफ्टें लगाकर पाठ्यक्रम को पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को समय पर करवाया जाएगा और शीघ्र एक हजार शिक्षकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  गौरतलब है कि पिछले दिनों उच्च शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलकर हिंसा की वजह से प्रभावित हो रही कश्मीर की शिक्षा व्यवस्था की बहाली पर चर्चा की थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें