फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K BSF: जम्मू में बीएसएफ का अनोखा कदम, सीमा के पास महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

Sat, 11 Jan 2025 05:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बीएसएफ ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाली 30 महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया, जिसका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन
बीएसएफ जम्मू, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण - फोटो : @bsf_jammu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाली महिलाओं के लिए एक विशेष ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम सीमा निवासियों को सशक्त बनाने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की बीएसएफ की प्रयासों का हिस्सा है, ताकि क्षेत्र में समग्र विकास और समृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि चार सप्ताह का यह ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम आरएस पुरा सेक्टर में 30 महिलाओं को आवश्यक कौशल प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का पहला चरण पिछले वर्ष 16 सितंबर से 25 अक्टूबर तक 15 महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा चरण 23 दिसंबर से शुरू होकर 18 जनवरी को समाप्त होगा, जिसमें 15 अन्य महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। इस कोर्स के तहत, प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन बनने के लिए आवश्यक कौशल सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद उन्हें उनके प्राप्त कौशल का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें