फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आरएस पुरा में बिजली विभाग के स्टोर पर चोरी की कोशिश, पुलिस के पहुंचते ही चोरों ने किया फायरिंग और भागे

Fri, 29 Nov 2024 12:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मीरा सहिब क्षेत्र में बिजली विभाग के स्टोर पर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया और चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरा सहिब क्षेत्र में बीती रात चोर बिजली विभाग के स्टोर पर चोरी करने की मंशा के साथ आए लेकिन  समय रहते हुए वहां के चौकीदारों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर अपना वाहन छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चोरों ने 5-6 राउंड फायर भी किया। मौके पर पहुंचे एसपी हेड क्वार्टर इरशाद रठोर सहित एसडीपीओ निखिल गोगना ने  और जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ उक्त चोरों को पकड़ने का अभियान चला रखा है। बिजली विभाग के एक्सीइन छिव्वर साहब ने बताया कि चोरों ने सबसे पहले जहां आकर लगे कैमरे को निशाना बनाया उसके बाद में चोरी करने की फिराक में थे पर समय रहते हुए चौकीदारों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों जहां पहुंचने पर अपना वाहन छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चोरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। एसपी हेड क्वार्टर इरशाद रठोर और एसडीपीओ निखिल गोगना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

बिजली विभाग के एक्सीइन छिव्वर साहब भी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उन्होंने बताया कि चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को निशाना बनाया था, इसके बाद वे चोरी करने की फिराक में थे, लेकिन चौकीदारों ने समय रहते पुलिस को सूचित कर दिया। यह वही पावर स्टेशन है, जहां दो महीने पहले भी चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस अब चोरों की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह से सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें