डोडा में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चिनाब नदी में दूसरा व्हाइट वाटर राफ्टिंग उत्सव शुरू हो गया है। दो माह तक चलने वाले इस उत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में डोडा समेत अन्य इलाके के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
पहले दिन 1000 से अधिक लोगों ने इस उत्सव में भाग लिया। विशेष रूप से युवा पीढ़ी ने अपना जज्बा दिखाया। उपायुक्त (डीसी) विशेष पॉल महाजन ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।
एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम समेत अन्य लोगों ने राफ्टिंग का आनंद लिया। पूरे उत्सव की देखरेख एसडीएम ठथरी अतहर अमीन जरगर कर रहे हैं। डीसी ने बताया कि राफ्टिंग सुरक्षा उपायों के सख्त मानकों के तहत आयोजित किया जा रहा है।