इसी वर्ष राजोरी के ढांगरी में हुए हिंदुओं के नरसंहार मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हमले के दो मास्टरमाइंड हाजी निसार अहमद उर्फ निसार अली और मुश्ताक हुसैन को गिरफ्तार किया है। दोनों पुंछ जिले के मेंढर के रहने वाले हैं। दोनों ने अपने घर से 2 किमी दूर जंगल में नरसंहार को अंजाम देने वाले आतंकियों के लिए आतंकी ठिकाना बनाया हुआ था।
दोनों आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के लिए काम करते हैं। आतंकियों को हथियार, पैसा, खाने-पीने का सामान और अन्य चीज इन्हीं दोनों ने मुहैया करवाई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि ढांगरी नरसंहार को अंजाम देने में सिर्फ दो आतंकवादी शामिल थे। यह दोनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि नरसंहार में शामिल आतंकी किसी ऑपरेशन में मारे गए हैं या जिंदा हैं। आशंका जताई जा रही है कि पिछले दिनों राजोरी के जंगल में मारे गए दोनो आतंकी ही नरसंहार में शामिल थे।