बारामुला: गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : पुलिस
पुलिस ने बताया कि धोखेबाजों के इस समूह ने जवान लड़कियों की सावधानीपूर्वक चुनी गई तस्वीरों के माध्यम से लक्षित पीड़ितों परिवारों को अपना निशाना बनाया। वह मेहर के तौर पर करीब 7,38,000 रुपये की रकम ऐंठने में कामयाब रहे।
आरोपियों की पहचान लाल हुसैन, पुत्र मीर मोहम्मद, इरशादा बेगम, बेटी गुलजार अहमद गोगर के तौर पर हुई है। ये दोनों आरोपी जम्मू संभाग के जिला राजोरी के रहने वाले हैं। वहीं, आरोपी रहमान राथर, पुत्र जीएच कादिर और खालिक डार, पुत्र अब रहीम डार मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।