रामनगर तहसील के जंदरोड इलाके में मंगलवार शाम को यात्रियों से भरी बस चालक के नियंत्रण खोने पर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा रही। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 लोग गंभीर रुप से घायल है। उनका उपचार रामनगर और उधमपुर के अस्पताल में चल रहा है।
यात्रियों ने बताया कि बस को चालक के बजाए कंडक्टर चला रहा था और उसने शराब भी पी रखी थी। जानकारी के अनुसार बस संख्या जेके02टी 1857 घोरडी से चौकी गांव की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस जंदरोड़ में पंहुची चालक के बस से संतुलन खोने पर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
पढ़ें: J&K: कटड़ा से शिवखोड़ी जा रही माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बस रास्ते में पलटी, 13 जख्मी
बस के खाई में गिरते ही पूरे जंदरोड इलाके में यात्रियों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे। रामनगर में दुर्घटना की सुचना मिली तो एसडीपीओ जगदेव सिंह अन्य जवानों को लेकर मौके पर रवाना हो गए।
इसके अलावा रामनगर उप जिला अस्पताल से भी एंबुलेंस को मौके की तरफ रवाना कर दिया। घायलों के उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहले से ही तैयारी करके बैठा। शाम को जब घायल पहुंचे तो स्वास्थ्य उपचार में जुट गया।