फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग में मोहम्मद अशरफ की हत्या पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा- अशांति फैलाने के इरादे से हो रही घटनाएं

Tue, 20 Oct 2020 12:47 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ani
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के हमले में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ की हत्या की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी निंदा की है। मालूम हो कि मोहम्मद अशरफ पास की ही मस्जिद से नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन्हें आतंकियों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन


इस घटना पर सहानुभूति जताते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि एक ओर जब कश्मीर घाटी अभूतपूर्व विकास की ओर बढ़ रही है, तब इस तरह के जघन्य हमले घाटी में अशांति फैलाने के इरादे से किए जा रहे हैं। हमारी पुलिस ऐसे आंतकी गतिविधियों के खिलाश दृढ़ता के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शहीद पुलिस के परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें