फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईटी वोकेशनल छात्रों ने जाना अखबार के प्रकाशन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहीद मेजर रोहित कुमार सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल घगवाल के कक्षा 9वीं और 11वीं के आईटी वोकेशनल छात्रों ने बुधवार को अमर उजाला अखबार के प्रकाशन के बारे में जाना।
विज्ञापन

स्कूल के 42 छात्र और दो अध्यापकों ने बाड़ी ब्राह्मणा में प्रिंटिंग प्रेस का दौरा किया। इस दौरान प्रोडक्शन टीम ने छात्रों को अखबार के प्रकाशन संबंधी जानकारी दी। अखबार कैसे छपता है और कागज कहां से आता है, इसके बारे में बताया। अखबार छापने वाली मशीन देख छात्रों ने प्रश्न भी पूछे। अखबार के लिए खबर लाने, लिखने, छपने तक की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए छात्र उत्सुक दिखाई दिए। इस दौरान छात्रों के साथ वोकेशनल ट्रेनर कीमती कुमार एवं शिक्षक संजीव कुमार मौजूद रहे। छात्रों ने कहा कि उन्हें पहली बार पता चला कि सुबह अखबार उन तक कैसे पहुंचता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें