फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो सप्ताह बंद रहने के बाद गुरेज-बांदीपोरा मार्ग बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। भारी बर्फबारी के कारण दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद बुधवार को 84 किलोमीटर लंबी गुरेज-बांदीपोरा सड़क को एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने बीकन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क को दो सप्ताह के रिकॉर्ड तोड़ समय में खोला गया है। स्थानीय निवासी गुलाम नबी ने कहा, हम खुश हैं कि सड़क खुलने से हम अपने जिले के अन्य हिस्सों से जुड़ पाएंगे। हम किसी भी आवश्यक सेवा के लिए बांदीपोरा की ओर आसानी से जा सकेंगे। इससे पहले डीसी बांदीपोरा ने एक्स पर एक ट्वीट में लिखा था कि गुरेज-बांदीपोरा सड़क पर बर्फ हटाने का काम पूरा कर दिया गया है और बुधवार को सड़क पर एक तरफा यातायात की अनुमति दी जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर जमा बर्फ को हटाने के लिए मैनपावर और मशीनरी लगातार काम कर रहे हैं। मौसम ठीक होने तक सड़क पर एक तरफ से वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें