फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार से पहले शराब की दुकाना खुलना संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दो महीने से बंद पड़ी शराब की दुकानें अभी शनिवार से पहले खुलती नजर नहीं आ रही। हालांकि बुधवार को सभी दुकानें खुलने पर कई लोग शराब की दुकानों के बाहर पहुंच गए। कई जगहों पर लाइन भी नजर आई। लेकिन दुकानें नहीं खोली गई। आबकारी विभाग के आयुक्त ने पहले ही साफ कर दिया है कि जब तक स्टाक चेक नहीं होगा और नई रेट लिस्ट डिस्पले नहीं होगी। तब दुकाने नहीं खोली जा सकती। दरअसल, हर किसी को लगता था कि बुधवार को दुकानें खुल जाएंगी। जिसके चलते कई लोग तड़के ही दुकानों के बाहर पहुंच गए थे। जैसे जैसे 9 बजने का वक्त आया तो लोग उमड़ पड़े। शराब की दुकानों के बाहर मालिक भी पहुंच गए थे। लेकिन दुकानें नहीं खोलीी गई। बता दें कि आबकारी विभाग को दुकानें बंद होने से पिछले दो महीने से लगभग 200 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। नुकसान पूरा करने के लिए सरकार की तरफ से शराब के दाम भी बढ़ाए गए। हर एक ब्रांड पर 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। कब खुलेंगी, कुछ तय नहीं शराब के दाम में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। नई रेट लिस्ट लगाई जानी है। वित्त विभाग के साथ मिलकर शराब की दुकानों के खुलने की रणनीति बना रहे हैं। क्योंकि स्टाक भी चेक होना है। हम काम कर रहे हैं। देखते हैं कितने दिन लगते हैं। अभी कुछ तय नहीं है कि किस दिन दुकानें खुलेंगी। शवन कुमार, आयुक्त, आबकारी विभाग जांच के बाद अब कौन सी जांच सरकार की तरफ से हर एक वाइन शाप के स्टाक की चेकिंग करने के लिए कमेटी बनाई गई थी। इस आदेश के तहत कमेटियों ने दुकानों पर जाकर स्टाक चेक किया। बावजूद इसके आबकारी यह कहकर दुकान नहीं खोलने की बात कर रहा है कि स्टाक चेक करने के बाद ही दुकानें खुलेंगी। जब एक बार स्टाक चेक हो गया तो दूसरी बार कौन सा स्टाक चेक हो रहा है। इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें