फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी का चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उधमपुर के चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट में धांधली की शिकायतों पर एसीबी ने बुधवार को औचक छापेमारी एवं निरीक्षण किया। आरोप है कि अधिकारियों ने 25 लाख की धांधली की है। जरूरत से अधिक दाम पर सामग्री खरीदी गई। सिर्फ कागजों में ही काम करवाए, बल्कि जमीनी सतह पर कोई काम नहीं किया। एंटी करप्शन ब्यूरो के पास एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बी एस जग्गी पीडीडी उधमपुर, उपिंद्रजीत सिंह निदेशक वित्त, एईई गुरदेव सोढी और सीपीएओ रजनी गुप्ता के खिलाफ शिकायत आई थी। जिसमें बताया गया कि इन लोगों ने  उधमपुर जेनरेशन डिविजन उधमपुर में 25 लाख की धांधली की है। बुधवार को संयुक्त औचक छापेमारी एसीबी की तरफ से की गई। ताकि इन आरोपों की जांच की जाए। एसीबी की इंजीनियरिंग विंग और जेकेपीडीसीएल के अधिकारियों की टीम बुधवार को चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट पहुंची। यहां टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच की गई कि क्या क्या कार्य हुए हैं। साथ ही रिकार्ड भी चेक किया गया। रिकार्ड को स्क्रूटनी के लिए जब्त कर लिया गया। जिस सामान को जरूरत से अधिक दाम पर खरीदा गया। उसकी जांच भी की गई। आरोप हैं कि वित्त विभाग के निदेशक ने कई सालों तक पीडीडी में पद संभाले रखा। वह जरूरत से अधिक रेट पर सामान खरीदते रहे। 33 केवी लाइन की मैंटेनेंस भी शक के घेरे में हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें