शहर में चोरों का आतंक दोबारा शुरू हो गया है। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पहले गर्मियों में चोरियां हो रही थीं और अब सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है।
पिछले दो हफ्तों में जिले में 25 से अधिक स्थानों पर चोरियां हुईं और चोरी के प्रयास हुए। इनमें कई मामले पुलिस तक पहुंचे भी नहीं। हैरानी की बात तो यह है कि सर्दी बढ़ने के साथ शहर में पुलिस की गश्त भी कम हो गई है।
जम्मू, आरएस पुरा, अखनूर, कानाचक, दोमाना, नगरोटा, झज्झर कोटली, आरएस पुरा, बिश्नाह, छन्नी, बाग-ए-बाहु, त्रिकुटा नगर, सतवारी, गांधी नगर, पीर मिट्ठा, बख्शी नगर, नवाबाद, जानीपुर सहित अन्य थानों के अंतर्गत चोरी की घटनाएं हुई हैं। जहां वाहन, गहने, नकदी चोरी की गई।