छात्र-छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का फरमान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में एडवाइजरी जारी होने के बाद से ही लगातार घाटी से अमरनाथ यात्रियों, पर्यटकों और एनआईटी के बाहरी छात्रों को घाटी छोड़ने के फरमान के बाद अब एक नई एडवाइजरी सामने आई है। अवंतपुरा स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी (आईयूएसटी) ने आदेश जारी कर हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्रओं को हॉस्टल खाली कर घर जाने के आदेश दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने नौ अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उधर, मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा कि पांच अगस्त को कुपवारा जिले के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
यूनीवर्सिटी के मुताबिक घाटी के हालातों को देखते हुए हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्रओं को परिसर खाली कर अपने घर जाने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि श्रीनगर के एनआईटी में पढ़ रहे करीब 800 बाहरी छात्र-छात्राओं को पहले ही आदेश जारी कर उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया है।
शनिवार देर रात अंडमान एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त बोगियां लगाकर इन छात्र-छात्राओं को घर के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही इस्लामिक यूनिवर्सिटी द्वारा स्थगित परीक्षाएं कब होंगी इसके बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी कोई जानकारी या आदेश जारी नहीं किया है।