चक जगतू में बना ट्यूबवेल पांच साल से बंद।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। जगतू के किसान सिंचाई हेतु बनाए गए ट्यूबवेल, जो पांच वर्षों से बंद है, और कभी किसान इसके पानी से फसलों को सिंचाई करते थे। आज इस पर ताले पड़े हैं। कर्मचारी नदारद हैं। वेतन तो लेते हैं, परंतु ड्यूटी के नाम पर गायब हैं और ट्यूबवेल में ताले लगे हैं। किसान नरेंद्र सिंह, कमल कुमार, सर्वजीत कौर, ध्यान सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर बैक टू विलेज के अंतर्गत हुए 3 कार्यक्रम में उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए मांग रखी। परंतु अभी तक समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि आज भी हम पंचायत में इस जन समस्या के लिए मिले, परंतु कोई भी अधिकारी इसके समाधान का आश्वासन नहीं दे पाया। संवाद