सांबा पानी के इंतजारं में सांदी गांव की महिलांए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के सांदी गांव के ग्रामीण इन दिनों पानी की किल्लत से परेशान हैं। महिलाएं दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं निकट के तालाबों का पानी भी इस्तेमाल में ला रहे हैं।
महिला रजनी देवी, तारो देवी, नीलम देवी, कर्म चंद आदि ने बताया कि उनके गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। कई-कई माह बाद उन्हें पानी मिल रहा है। ग्रामीण महिलाएं दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। घर में इस्तेमाल करने के लिए महिलाएं तालाबों का पानी इस्तेमाल में ला रही हैं। इस बारे में उन्होंने कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्राम सभाओं के माध्यम से भी वह समस्या को उजागर कर चुके हैं, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की गई है। आज भी ग्रामीण पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि सांदी गांव के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। कम से कम पानी की समस्या का तो समाधान किया जाए।