फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मट्टू नहर नंबर एक की सफाई का काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। प्रताप कनाल की लिंक नहर मट्टू नंबर-1की सफाई का काम विभाग की तरफ से एक मई को शुरू किया गया। सफाई अभी जारी है। इसका जायजा लेने के लिए सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किसानों से भी बातचीत की। किसानों को आश्वासन दिया कि नहर की सफाई में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसानों ने कहा कि इस नहर पर खौड़ उपजिले की दो पंचायत पंगाली और मट्टूू के किसान निर्भर हैं। मट्टू के नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी ने बताया कि नहर की सफाई का काम अच्छी तरह से किया जा रहा, जिसको लेकर हम सिंचाई विभाग के आभारी हैं। नायब सरपंच ने विभाग के एई संजीव चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम लोग संजीव चौधरी के आभारी हैं जो समय-समय पर पहुंच कर सफाई का जायजा ले रहे हैं। एई संजीव चौधरी ने बताया कि किसानों को खेतों में नहर का पानी लगाते समय कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। विभाग किसानों के साथ है।
सनद रहे कि सिंचाई विभाग की तरफ से मट्टू नंबर-1 नहर की बिना सफाई किए पानी बहाल कर दिया गया था, तथा किसानों की समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला की तरफ से इस मसले को प्रमुखता से उठाया गया। जिसके फलस्वरूप विभाग हरकत में आया और नहर की सफाई का काम शुरू कराया। जो अभी जारी है, लेकिन अब किसान सिंचाई विभाग की तरफ से की जा रही नहर की सफाई को लेकर खुश हैं। किसानों का कहना है कि सफाई अच्छे तरीके से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें