जयौडियां--छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मट्टू तथा पंचायत पंगाली के किसानो के खेतों को सिंचित कर?
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मट्टू तथा पंगाली के किसानों के खेतों की सिंचाई करने वाली नहर मट्टू नंबर-एक की सफाई शुक्रवार से शुरू हो गई, लेकिन किसानों ने कहा कि विभाग जेसीबी से सफाई करा कर मात्र लीपापोती कर रहा है। पंचायत मट्टू के नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी ने बताया कि हम नहर की सफाई से संतुष्ट नहीं हैं। विभाग को नहर में पानी छोड़ने से पहले सफाई करनी चाहिये थी। वहीं किसान व भाजपा नेता अवतार सिंह ने बताया कि अब विभाग मात्र लीपापोती कर रहा है। नहर में पानी छोड़ने के पश्चात कहां सफाई होती है उल्टा नहर में भरी गंदगी बाहर फैलती है। सनद रहे कि अमर उजाला की तरफ से शुक्रवार के अंक में खबर प्रकाशित की गई थी, कि नहरों की सफाई करने से पहले ही विभाग की तरफ से मट्टू नंबर एक, दो तथा तीन नंबर नहर में पानी छोड़ दिया गया है। जिसके फलस्वरूप आज विभाग की तरफ से मट्टू नंबर एक नहर की जेसीबी मशीन से सफाई करने का का काम शुरू करज दिया गया।