फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईरान के हमीद ने जीती पहली माली की कुश्ती

Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गुढ़ा ब्राह्मणा में पीर बाबा फैज बख्श वार्षिक दंगल धूमधाम से आयोजित किया गया। दंगल में 100 से अधिक मुकाबले हुए, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

पहली माली की कुश्ती 1.50 रुपये लाख की थी, जिसमें पंजाब के छोटा सद्दाम और ईरान के हमीद के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच हमीद ने बाजी मारते हुए माली अपने नाम की। दूसरी माली भी 1.50 रुपये लाख की रही, जिसमें उत्तर प्रदेश के अभिनायक पहलवान ने दिल्ली के चिराग को पछाड़ा। तीसरी माली के मुकाबले में खन्ना के लवप्रीत ने महाराष्ट्र के बल्लू को हराकर एक लाख रुपये की माली जीती।
विधायक मोहन लाल ने कहा कि दंगल हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। यह केवल खेल नहीं बल्कि भाईचारे, एकता और युवाओं को सही दिशा देने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग खेलों में आगे बढ़े और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहे। सरकार ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल कमेटी के चेयरमैन यशपाल शर्मा, सरपंच शमशेर सिंह, रवि सिंह, रतन लाल शर्मा, परवीन शर्मा, अम्मू चिब, शुन्ना चिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें