फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले की जांच में शानदार प्रदर्शन, संदीप चौधरी को मिला केंद्रीय गृह मंत्री पदक

Sat, 31 Oct 2026 11:54 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पहलगाम आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व करने वाले 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप चौधरी को उत्कृष्ट जांच कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी संदीप चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व करने वाले 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप चौधरी को उत्कृष्ट जांच कार्य के लिए 'केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए देशभर के 490 पुलिसकर्मियों और अन्य अधिकारियों को इस पदक के लिए चुना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह सम्मान विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। 

मंत्रालय ने बताया कि इस पदक की शुरुआत 1 फरवरी 2024 को अधिसूचना जारी कर की गई थी। यह सम्मान पुलिस बलों, सुरक्षा एजेंसियों, खुफिया इकाइयों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, असम राइफल्स और फोरेंसिक विज्ञान विभागों के कर्मियों को दिया जाता है।

यह पदक उत्कृष्ट जांच, ऑपरेशन में शानदार प्रदर्शन, खुफिया सेवाओं और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। हर साल 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें