कश्मीर में एक आईपीएस अधिकारी का भाई आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। वह बीयूएमएस का छात्र है। आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर हिजबुल मुजाहिदीन ने इसकी जानकारी दी। युवा आतंकी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जारी की गई है। इसमें उसका रैंक, हाथ में एके 47 नजर आ रही है।
हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से कई अन्य आतंकियों की फोटो भी जारी की गई है। बरसी पर भर्ती की गई नई फौज की फोटो जारी कर उसने यह संदेश देने की कोशिश की है कि बुरहान उनका हीरो था।
शोपियां जिले के रहने वाले शमसुल हक मेंगनू जकूरा के सरकारी कॉलेज में बीयूएमएस का छात्र है। वह मई में अपने घर से लापता हो गया था। उसका भाई 2012 बैच का आईपीएस अधिकारी है और वह इस समय नॉर्थ ईस्ट में तैनात है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। 25 मई, 2018 को वह हिजबुल में शामिल हुआ था।