फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घौ मन्हासा में आईपीएल का सट्टेबाज गिरफ्तार, 70 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आईपीएल का सट्टेबाज।
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना थाना के अंतर्गत घौ मन्हासा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विशेष सूचना के आधार पर दोमाना थाना के एसएचओ चंचल सिंह ने घौ मन्हासा में छापेमारी कर आरोपी व्यक्ति को 69,900 रुपये कैश, मोबाइल फोन और कई अन्य दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया कि एक और व्यक्ति आईपीएल-2020 की सट्टेबाजी में शामिल था। इन्होंने क्षेत्र में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। ये छापा एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल और एसपी ग्रामीण संजय शर्मा की देखरेख में मारा गया था। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी घौ मन्हासा और अभिमन्यु टाकिया उर्फ चिंकू निवासी शक्तिनगर लेन नंबर 4 के रूप में हुई। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें