अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में इस बार जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का दम पूरी दुनिया देखेगी। पहली बार जम्मू-कश्मीर से इतनी संख्या में खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनेंगे। इसमें पांच खिलाड़ी विभिन्न टीमों का हिस्सा रहेंगे, जबकि छह बतौर नेट गेंदबाज विभिन्न टीमों के साथ जुड़ रहे हैं। नेट गेंदबाजों को किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर टीम का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।
आईपीएल के इतिहास में पहली बार ज्यादा संख्या में प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। नेट गेंदबाजी के चुने गए गेंदबाजों में ऐसेे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक जम्मू-कश्मीर के लिए खेला नहीं हैं। इनमें मुंबई इंडिया में वसीम बशीर, लखनऊ सुपर जायंट्स में आब्दि मुश्ताक और मुजूतबा युसूफ, सीएसके में साथ उमर नजीर और कोलकता नाइट राइडर में समीउल्लाह डार शामिल हैं। समील्लाह ने अभी तक प्रदेश टीम के लिए नहीं खेला है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) उप समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने बताया कि यह पहला मौका है, जिसके तहत इतनी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
सेमीफाइनल और फाइनल मैच का फैन पार्क में लाइव प्रसारण
जम्मू में पहली बार लोग बड़ी स्क्रीन में लाइव सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला देख सकेंगे। बीसीसीआई ने पहली बार जम्मू में फैन पार्क बनाने जा रहा है। 28 मई को फाइनल मुकाबला होगा। इसमें विभिन्न तरह की मनोरंजक गतिविधियां भी होगी। जेकेसीएस उप- समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि बीसीसीआई ने पहली बार इस तरह की जम्मू में शुरू की है।