हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी
- फोटो : फाइल फोटो
हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूश सहित मंगलवार की रात गिरफ्तार किए गए तीन अलगाववादियों को पुलिस ने बुधवार को कोठीबाग थाने में रखा। मंगलवार की देर रात गिरफ्तार करने के बाद उन्हें राजबाग थाने ले जाया गया था, लेकिन अलगाववादी समर्थकों की भीड़ जुटने के बाद उन्हें कोठीबाग थाने में शिफ्ट कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार उन्हें बुधवार को दिल्ली ले जाया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं ले जा सके। टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की ओर से दिल्ली में पूछताछ किए जाने की खबर है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि घाटी में आने वाले दिनों में हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि पुलिस ने फंटूश के अलावा अय्याज अकबर तथा मेहराजुद्दीन कलवाल को गिरफ्तार किया था।