फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, अरनिया सेक्टर में बीएसएफ ने घुसपैठिये को किया ढेर

Mon, 31 Jul 2023 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बीएसएफ ने कहा कि आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात करीब 1.50 बजे एक घुसपैठिये को मार गिराया गया है। इलाके में तलाशी जारी है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने घुसपैठिये को किया ढेर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिये को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए को आज देर रात 1.50 बजे मार गिराया गया और इलाके में तलाशी जारी है।
विज्ञापन


इससे पहले 24 जुलाई को बीएसएफ ने जम्मू के सांबा सेक्टर के रामगढ़ इलाके में नशीली दवाओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और एक संदिग्ध पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया था

बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि जवानों ने घुसपैठिये को तब मार गिराया जब उसने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि देर रात सतर्क सैनिकों ने अरनिया सीमा इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पार संदिग्ध गतिविधि देखी और एक घुसपैठिए को बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा गया। जवानों ने उसे मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से शव निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें