फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने पाकिस्तान को सौंपा घुसपैठिए का शव, आईबी पर घुसपैठ के दौरान जवानों ने था मार गिराया

Sat, 14 Dec 2019 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को गुरुवार को मार गिराया था। वहीं शनिवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी रेंजर्स को उक्त घुसपैठिए का शव सौंप दिया है। उसकी पहचान नियाज अहमद पुत्र फिरोज दीन निवासी शंकरगढ़ पाकिस्तान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और कम दृश्यता के बीच घुसपैठिया गुरुवार रात 10 बजे सीमा की तरफ तेजी से बढ़ रहा था। सांबा सेक्टर के मंगुचक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहे 173वीं वाहिनी बीएसएफ  के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। कई बार चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं गईं लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा।

इसके बाद गोलीबारी के दौरान उसकी मौत हो गई। बारिश और धुंध के बीच जीरो लाइन से उसका शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एलओसी के पहाडी क्षेत्रों में बर्फबारी से रास्ते बंद होने के बाद अब आईबी पर घुसपैठ कराने की कोशिश में है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार आईबी पर आतंकवादी घुसपैठ के लिए गत कई दिनों से तैयार बैठे हैं। खराब मौसम की आड़ में घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से हीरानगर क्षेत्र में लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसकी आड़ में सांबा सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों एक इनपुट के बाद इसी क्षेत्र में बीएसएफ व पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। बीएसएफ के डीआईजी भी मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें