भारत पाक सीमा पर तैनात भारतीय जवान भी इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे। जम्मू कश्मीर की लखनपुर से लेकर लेह तक की लाइन आफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बार्डर तक बीएसएनएल अपनी संचार देवा देगा।
अभी फिलहाल बार्डर से पांच किलोमीटर दूर संचार सेवा है। बीएसएनएल पहली ऐसी कंपनी होगी, जो बार्डर पर इंटरनेट सेवा देगी। इसमें सुरक्षा बंदिशों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि सर्विस का कोई गलत लाभ न उठा सके।
यही नहीं, रियासत के कई ऊंचाई और दुर्गम इलाकों में भी बीएसएनएल अपनी मोबाइल सेवा देने की तैयारी में है। भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल महा प्रबंधक, जेएंडके सर्कल, ए के मिश्रा ने बताया कि लखनपुर से लेकर लेह तक के बार्डर पर संचार सेवा देंगे।