तीन दिन के बाद सोमवार को राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया। इससे राज्य के करीब 50 लाख मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
हालांकि तीन दिनों के भीतर लाखों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके इंटरनेट पैक में बचा डाटा खत्म हो गया। इन तीन दिनों की अवधि में कई उपभोक्ताओं का प्लान खत्म होना था। प्रतिबंध हटने के बाद एकदम से व्हाटसएप और फेसबुक पर तीन दिनों की खामोशी टूटी।
सुबह ठीक दस बजे से लेकर सवा दस बजे के बीच तमाम मोबाइल कंपनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवा (जीपीआरएस, थ्री जी, टूजी) शुरू हो गई।