फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः इंटरनेट सेवा बंद हुई तो अफवाहों का बाजार हुआ गर्म, भूलकर भी न करें यह गलतियां

Mon, 19 Aug 2019 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
mobile user
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद दिनभर अफवाहों का दौर चलता रहा। 12 दिन बाद इंटरनेट की 2जी सेवा बहाल होने के बाद अब लोगों को उम्मीद बंधी थी कि शीघ्र ही 4जी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। मगर अचानक 2जी बहाल सेवा बंद होने पर लोग सकते में आ गए और तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। हर कोई अपने सगे-संबंधियों और प्रदेश के अन्य हिस्सों के बारे में जानकारी प्राप्त करता दिखा। मगर माहौल शांत होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

 
2जी सेवा बहाल होने के बाद अधिकतर युवा काफी निराश दिखे पर अब एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद होने पर और निराशा हुई है। लोग फिर से सेवा बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। कस्बे के राकेश कुमार ने बताया कि 2जी सेवा बहाल होने पर जरूर कुछ राहत मिली थी पर अव एक बार सेवा ठप होने पर पहले जैसा ही लग रहा। जैसे अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाने पर सेवा बंद की गई थी।

रविवार दोपहार को अचानक पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ लग गई, जो देर रात तक जारी रही। इस बारे में एसडीपीओ आरएस पुरा सौरभ पराशर ने बताया कि लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए। न तो धारा 144 लगाई गई है और न ही कोई ऐसी बात है। उपजिला के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल का काफी स्टाक है। लोग शांति बनाकर रखे और प्रशासन से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सीमापर भी हालत बेहतर हैं और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सांबा जिले में एक बार फिर से इंटरनेट सेवा बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, तरह-तरह अफवाहों का बाजार गर्म है। कोई बड़ी घटना की आशंका जता कर उसे कारण मान रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों में सुबह दस बजे के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, जिस कारण लोगों को फिर परेशान होना पड़ रहा है।

विजयपुर क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट बंद होने से लोग फिर से सहम गए। इसके साथ ही क्षेत्र में अफवाहों का बाजार भी गर्म था, जिस कारण लोगों में काफी चिंता थी वहीं, इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पाने का मलाल भी था। मगर कुल मिलाकर अफवाहों को बंद करने के लिए प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों का लोगों ने स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें