अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों संभागों में लोगों ने योग किया। जम्मू शहर के हरि पैलेस, अखनूर, सांबा, रियासी, उधमपुर, राजोरी, कठुआ, आरएस पुरा आदि इलाकों में लोगों ने प्रोटोकॉल के तहत योगासन किए।
विज्ञापन
अखनूर में सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री शाम लाल और पूर्व विधायक राजीव शर्मा भी शामिल हुए। सांसद जुगल किशोर ने कहा कि देश की योग पद्धति को दुनिया ने स्वीकार किया है। उधर, कश्मीर संभाग में भी लोगों ने योग दिवस पर रुचि दिखाई। कई जगह पर लोगों ने सेना के साथ योगासन किए।