फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पृथ्वी और पर्यावरण सरंक्षण के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जीजीएम साइंस कॉलेज ने वीरवार को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया। एनएसएस, एनसीसी (सीनियर विंग) और ईको क्लब ने हमारे ग्रह में निवेश विषय पर व्याख्यान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पृथ्वी और पर्यावरण सरंक्षण के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर कूड़ा उठाने और पेड़ लगाने, धरती को प्रदूषण से बचाने, वनों की कटाई रोकने पर अपने विचार रखे। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों को जैव विविधता और पृथ्वी की रक्षा के संदर्भ में जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रो. प्रीति डोगरा ने प्रतिभागियों से नदियों, झीलों, पार्कों और समुद्र तटों आदि से कचरे के ढेर हटाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

-
सबको भाया अंतरा राजपूत का पोस्टर
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंतरा राजपूत ने प्रथम, प्रासुची ने दूसरा और अमीषा कुमारी ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रो. किरण, डॉ आरती शर्मा और प्रो. पिंकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। एनएसएस के पीओ डॉ. नरिंदर कुमार ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य छात्रों को पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण से जागरूक करना है। उन्होंने प्रतिभागियों से आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती के संरक्षण पर जोर दिया। एनसीसी एएनओ डॉ. अंजना शर्मा ने कहा पृथ्वी और इसके प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें