फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा पर बढ़ाई सतर्कता, घुसपैठ रोकने के लिए नदी-नालों पर कड़ी नजर

Tue, 16 Jan 2024 06:33 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुरक्षाबल के एक अधिकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस को देखते हुए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी नालों के दोनों ओर सुरक्षा बल के जवान 24 घंटे निगाह रख रहे हैं, ताकि घुसपैठ का कोई भी प्रयास सफल न हो पाए।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे एवं धुंध के चलते भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स ऐसे मौके की तलाश में रहते हैं। सीमा की ओर बहने वाले नदी नालों में उगे घने सरकंडों की आड़ में घुसपैठ का प्रयास होता है। ऐसे में कोहरे व धुंध से सीमा की निगरानी करना सुरक्षाबलों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। 

विज्ञापन




सुरक्षाबल के एक अधिकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस को देखते हुए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी नालों के दोनों ओर सुरक्षा बल के जवान 24 घंटे निगाह रख रहे हैं, ताकि घुसपैठ का कोई भी प्रयास सफल न हो पाए।

सूत्रों के मुताबिक नदी-नालों में सुरक्षाबलों की ओर से कंटीली तार बिछाई गई है। प्रत्येक सर्दी में पाकिस्तानी रेंजर घने कोहरे के इंतजार में रहते हैं। सांबा में सीमा पार से कई बार घुसपैठ के असफल प्रयास भी हो चुके हैं। सीमा पर मुस्तैद सुरक्षाबलों के चलते हर बार घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाया जाता रहा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से बहने वाले बबर नाले से पाकिस्तानी रेंजर घुसपैठ का अधिक प्रयास करवाते रहे हैं, क्योंकि बबर नाला हाईवे पर निकलता है। इस नाले से घुसपैठ के कई प्रयास हो चुके हैं। इसी नाले में पाकिस्तानी ड्रोन की दर्जनों बार घुसपैठ करवाई गई है। ड्रोन द्वारा हथियार भी गिराए गए हैं।

सुकमान पोस्ट को पाकिस्तान ने बना रखा है आतंकियों का लांचिंग पैड

सूत्रों के अनुसार कि पहले सीमा पर तारबंदी नहीं थी तो घुसपैठिए व तस्कर इसी क्षेत्र का इस्तेमाल करते थे। कई बार घुसपैठिए पकड़े भी जा चुके हैं। इस क्षेत्र में पाकिस्तान की सुकमान पोस्ट है, जहां घुसपैठियों के लिए लांचिंग पैड बनाया गया है। प्रशिक्षण शिविरों से घुसपैठियों को लांचिंग पैड पर लाया जाता है। सीमा की रेकी करने के बाद उन्हें भारत में भेजा जाता है।

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को खंगाला, वाहनों की ली तलाशी

गणतंत्र दिवस से पहले जिले में सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से सुरक्षाबलों ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। सोमवार सुबह शहर के कुछ इलाकों को खंगाला गया, जबकि शाम को वाहनों की तलाशी ली गई। सुरक्षाबलों की ओर से सोमवार अल सुबह कासो चलाया गया। इस दौरान शहर के एक तरफ के निचले हिस्से के कुछ घरों की तलाशी ली गई।

पुंछ में हुई घटनाओं के बाद जिले की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व सेना ने मिलकर होलर व पूही आदि में तलाशी अभियान चलाया। सुबह घरों में जाकर पूछताछ करने के साथ ही परिवार के सदस्यों के नाम भी लिखे गए। हालांकि, इस संबंध में आला अधिकारियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इसे रूटीन जांच का हिस्सा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें