फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जसजोत के अर्धशतक से गांधीनगर जोन बना चैंपियन

विज्ञापन
जसजोत सिंह के अर्धशतक से गांधीनगर जोन बना चैंपियन
विज्ञापन
जम्मू। गांधीनगर जोन ने अंतर जोनल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-14 ब्वॉय वर्ग का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। फाइनल में जम्मू जोन को 40 रन से मात दी। खेल गांव नगरोटा में फाइनल मुकाबला खेला गया। गांधीनगर जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने जसजोत के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू जोन की शुरूआत काफी खराब रही। पूरी टीम 72 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन


बैडमिंटन में संत ने कुलबंधु को दी मात

जम्मू। एमए स्टेडियम में जारी ऑल जेएंडके यूटी रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-19 लड़के-लड़कियों और सीनियर वर्ग के एकल मुकाबले खेले गए। अंडर-19 के लड़कों के एकल मुकाबले में संत सिंह ने कुलबंधु शर्मा को 21-19, 16-21 और 21-08 के तीन सेट में 2-1 से मात दी। सीनियर पुरुष एकल के 9वें मुकाबले में भावेय शर्मा ने संगम दत्ता को 21-14, 19-21 और 21-11 के तीन सेट में 2-1 से जीत दर्ज की। लड़कियों के एकल मुकाबले में स्काईदीप कौर ने साइदा को 21-15, 21-14 से, सुहानी शर्मा को 21-12, 21-02 से और कृशिका महाजन ने शैजा को 21-14, 21-17 से हराया। मेंस सिंगल्स में गोपेश सिंह ने उदयन शर्मा को, अक्षय महाजन ने आर्यन गुप्ता को, विभव मेहता ने रोहन शर्मा को, राघव डोगरा ने दिवेंदर सिंह, नीलकंठ ने ठाकुर अनीश को, शिवांश पनोत्रा ने विक्रम कुमार को और विपुल सैनी ने लोकेश को 2-0 से हराया। महिला एकल के 22वें मैच में स्काईदीप कौर ने अंतिमा को 2-0 से पराजित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें