फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में अंतर कालेज कबड्डी चैंपियनशिप

Wed, 10 Dec 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में चल रही अंतर कालेज कबड्डी (पुरुष) चैंपियनशिप में पीजी विभाग, गवर्नमेंट डिग्री कालेज अखनूर, एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स, गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव बनाकर रखा और उन्हें सफलता भी मिली।
विज्ञापन


बुधवार को खेले गए मुकाबलों में मेजबान पीजी विभाग ने जीजीएम साइंस कालेज को 52-25 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। पीजी विभाग के  खिलाड़ियों ने शुरू से ही शानदार खेल दिखाकर बढ़त कायम रखी और सामने वालों को आगे आने का कोई खास मौके नहीं दिए।

हालांकि साइंस कालेज के खिलाड़ी भी आगे आए। मगर वे पीजी की मजबूत रक्षापंक्ति को ज्यादा बार भेदने में सफल नहीं हो सके। इसके अलावा गवर्नमेंट डिग्री कालेज अखनूर ने डिग्री कालेज बिलावर को 43-25 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


एसपीएमआर कामर्स कालेज के खिलाड़ियों ने भी अपने जीत अभियान को आगे बढ़ाते हुए डिग्री कालेज रामनगर को 49-28 से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाए रखा। एक अन्य मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ ने कांटे की टक्कर में डिग्री कालेज पलोड़ा को 25-24 से मात्र एक अंक से पछाड़कर जीत अपनी झोली में डाली।

दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर जोरदार हमले किए। लेकिन दोनों ही ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से आखिर तक दोनों बराबरी पर रही। मगर अंत में कठुआ के खिलाड़ी मात्र एक अंक से बाजी मारने में कामयाब रहे। इन मुकाबलों में अनिल शर्मा, अंकुश गुप्ता, केशव सिंह, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, अंकुश शर्मा और गगन कुमार ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें