फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटाप में रोमांच, इको टूरिज्म की संभावनाओं को तलाशने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंडलायुक्त डा राघव लंगर ने शुक्रवार को पटनीटाप का दौरा किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने जम्मू संभाग के लोकप्रिय पयर्टन स्थल में पर्यटकों के उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्ष्रण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पटनीटाप में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। इस अवसर पर पटनीटाप विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह प्रधानमंत्री विकास पैकेज और स्वदेश दर्शन योजना के तहत पटनीटाप, मानतलाई और सुद्धमहादेव में चल रही विकास परियोजनाओं के अलावा पर्यटन स्थलों पर वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
मंडलायुक्त ने इस अवसर पर मानतलाई में पर्यटक सुविधा केंद्र, डाइनिंग सेंटर, कैफेटेरिया, इको हटस, सेबों के बाग, ग्रीन होम्स, लैंड स्केपिंग, पार्किंग स्थलों के अलावा सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों पर चल रहे कार्य की प्रगति को भी जाना। उन्होंने पटनीटाप में रोमांच पर्यटन की संभावनाओं के अलावा इको पर्यटन की संभावनाओं को तलाश की उस पर काम करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें