घगवाल (सांबा)। कस्बे में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर का उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने शुक्रवार को दौरा कर मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और मंदिर में माथा भी टेका। उन्होंने मंदिर में चल रहे तालाब के काम सहित मंदिर में बनाई गई गौशाला का भी जायजा लिया और मवेशियों को चारा भी खिलाया। उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद पहली बार नृरसिंह मंदिर में आईं और मंदिर की व्यवस्था देखकर बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर एडीसी सूरम चंद शर्मा, एसीआर जितेंद्र मिश्रा, एसडीएम घगवाल रामकेश शर्मा, थाना प्रभारी राकेश शर्मा, बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा भी उपस्थित थे।