फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक मशीन ने किया किसानों का काम आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मौजूदा समय गेहूं की कटाई का काम जोरशोर से जारी है। ज्यादातर किसानों ने खेतों में डेरा डाला हुआ है। वे जल्दी से जल्दी फ़सल समेटने में जुटे हैं। ऐसी स्थिति में नई तकनीक ने किसानों का काम बेहद आसान कर दिया है। कंबाइन मशीन के जरिये परगवाल क्षेत्र में तीन से चार दिनों तक कटाई का काम पूरा हो जाएगा। हाथ से कटाई से यह संभव नहीं होता था। वहीं मवेशियों के लिए भूसा इकट्ठा करने में किसान पुराने तरीके छोड़कर आधुनिक मशीनों का ही सहारा ले रहे हैं। ट्रैक्टर के साथ चलने वाली रिपर मशीन गेहूं कटाई के बाद बचे नाड़ पर चलती है, जिससे भूसा बनता है। जो करीब 2000 प्रति ट्राली किसानों के घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

गांव देवरा के किसान जोनी ने बताया कि पहले वह हाथों से कटाई करते थे, जिसके बाद वह थ्रेसर से दाना निकलवाते थे। उससे भूसा अलग होता था। फिर उसे उठाकर घर तक पहुंचाना होता था। उससे लंबा वक्त और पैसों की बरबादी होती थी। इस क्षेत्र में नई तकनीक किसानों को काफी राहत दे रही है। क्योंकि कटाई के लिए आजकल श्रमिक भी कम ही मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें