फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल के सलाहकार ने जिला अस्पताल का किया दौरा

विज्ञापन
सांबा उपराज्यपाल के सलाहकार ने जिला आस्पताल पहुंच कर जांची सुबिधांए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा/विजयपुर। उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने मंगलवार को जिला अस्पताल सांबा और विजयपुर में निर्माणाधीन एम्स औचक दौरा किया। इस दौरान अस्पताल में निर्माणाधीन इमारत के काम का जायजा लिया। इस मौके पर पीडब्लूडी के उच्चाधिकारी सहित एसएसपी शक्ति पाठक, एसीआर जतिंद्र मिश्र, सीएमओ राजिंदर समयाल भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि सांबा जिला अस्पताल की नई इमारत मार्च 2021 में बनकर तैयार हो जाएगी। जिला अस्पताल में स्टाफ के बारे में कहा कि शीघ्र जिला अस्पताल का स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों में भी कक्षाएं शुरू कराई जा रही हैं। अस्पताल में बिजली पानी जैसी समस्याओं का भी शीघ्र हल करने का आश्वासन दिलाया। वहीं, एम्स निर्माण को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए। विजयपुर में सलाहकार के साथ एसएसपी शक्ति पाठक, एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल, सीएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें